सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   VIDEO : New revelation in the case of beating of students in Kendriya Vidyalaya Hamirpur

VIDEO : केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में विद्यार्थियों से मारपीट मामले में नया खुलासा

Krishan Singh Krishan Singh
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:17 PM IST
VIDEO : New revelation in the case of beating of students in Kendriya Vidyalaya Hamirpur
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में विद्यार्थियों से मारपीट के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस दिन विद्यालय के परिसर में घुस तीन विद्यार्थियों को पीटने वाले युवाओं के गुट ने एक छात्रा से छेड़छाड़ की है। छात्रा ट्यूशन पढ़ने अपनी सहपाठी के साथ जा रही थी और युवाओं के गुट ने उसे उपशब्द कहे। यह 8 से 10 युवा पीछा करते हुए लड़की के ट्यूशन सेंटर तक पहुंच गए। इस मामले के सिलसिले में स्कूल प्रबंधन सदस्यों ने स्कूल प्रधानाचार्य सुनील कुमार की अगुवाई में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर से उनके कार्यालय में मुलाकात की। तीन विद्यार्थियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने भारतीय न्यायिक संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बीते शनिवार को केवि हमीरपुर से एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई कि केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में कक्षा 11वीं एवं 12वीं की अतिरिक्त कक्षाएं चल रही थीं व उन्हें लगभग 1:30 बजे दोपहर अवकाश दिया गया। जब छात्र-छात्राएं घर जाने लगे तो कुछ बाहरी युवक डंडे से लैस होकर आए व विद्यालय के कुछ छात्रों को पीटना शुरू कर दिया। जब छात्र बचने के लिए विद्यालय की तरफ भागे तो बाहरी युवकों ने इनका विद्यालय के शौचालयों तक पीछा किया। दो-तीन छात्रों को खींचते हुए बाहर ले गए तथा एक छात्र की विद्यालय परिसर में ही डंडो से पिटाई की। इस मामले में चार नाबालिग आरोपियों से थाना सदर हमीरपुर में पूछताछ की जा रही। वहीं छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में भारतीय न्याय संहिता व पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। छेड़छाड़ की पीड़िता छात्रा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि बीते शनिवार को अपनी एक सहपाठी के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी तो रास्ते में 8-10 लड़के थे। इन लड़कों ने पीड़िता को अपशब्द कहे। सीटियां बजाते हुए ट्यूशन सेंटर तक छात्रा का पीछा किया। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी नाबालिग लड़कों को थाना में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले में निष्पक्षता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : घुमारवीं में दो गुटों के बीच हुआ खूनी संघर्ष

03 Sep 2024

VIDEO : वैष्णो देवी भूस्खलन में जान गंवाने वाली सपना की एक माह पहले हुई थी शादी, पति संग पहली बार गई थी बाहर

03 Sep 2024

VIDEO : चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

03 Sep 2024

VIDEO : नाबालिग से अश्लील हरकत करने के मामले पर बवाल, नंदानगर में धारा 163 लागू

03 Sep 2024

VIDEO : बेरोजगार युवकों से की थी ठगी, 8 ठग गिरफ्तार- खोल रखा था फर्जी ऑफिस

03 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : बीमारी की चपेट में ग्रेटर नोएडा, दो सोसायटी में 200 लोग बुए बीमार, स्वास्थ्य विभाग दिखा लाचार

03 Sep 2024

Shajapur News: भूतों की बारात संग निकली महाकाल की शाही सवारी, झांकियों ने मोहा मन

03 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : सैंज घाटी के पटाहरा गांव में धूमधाम से मनाया मां दुर्गा का होम पर्व

03 Sep 2024

khargone: खरगोन में पिछले साल के मुकाबले इस साल दोगुनी बारिश, जल्द पूरा होगा औसत बरसात का आंकड़ा

03 Sep 2024

VIDEO : हरिद्वार से जम्मू जा रही बस को ट्राले ने मारी टक्कर, 15 लोग घायल

03 Sep 2024

VIDEO : विंध्याचल धाम जाने वाले मुख्य मार्ग को बना दिया वाहन स्टैंड

03 Sep 2024

VIDEO : जलती मशालों के साथ धूमधाम से मनाया माता अंबिका का होम उत्सव

03 Sep 2024

VIDEO : जींद में हुए हादसे में तीन महिलाओं सहित सात की मौत, आठ घायल

03 Sep 2024

Khandwa: वन समिति अध्यक्ष की मामा के लड़के ने की थी हत्या, ढाई महीने बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

03 Sep 2024

Rajgarh News: लोकयुक्त की टीम ने एसडीएम के रीडर को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा, कलेक्टर ने किया निलंबित

03 Sep 2024

Rajgarh News: अतिथि शिक्षकों का सरकार को कल तक का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी गई तो पांच को क्या होगा?

03 Sep 2024

VIDEO : हाथरस पुलिस ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर बिहार निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार

03 Sep 2024

VIDEO : करनाल के कर्ण स्टेडियम के वरिष्ठ बैडमिंटन कोच हैं नितेश, पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने पर मनाई खुशी

03 Sep 2024

VIDEO : विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में दिव्या ने बाजी मारी

03 Sep 2024

VIDEO : वाराणसी में बुलडोजर एक्शन से नाराज सपाइयों का मौन सत्याग्रह, अखिलेश यादव ने X पर किया था ये पोस्ट

03 Sep 2024

VIDEO : बीयर शॉप को चोरों ने बनाया निशाना, तीन लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरा भी साथ लेते गए शातिर

02 Sep 2024

VIDEO : ओडिसी नृत्यांगना शुभदा की प्रस्तुति पर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

02 Sep 2024

VIDEO : नगर निगम की नई मशीन ने की सीवर सफाई, तकनीक देखने को उमड़ी भीड़

02 Sep 2024

VIDEO : जोनल खो-खो प्रतियोगिता में तीन जोन के 36 खिलाड़ियों ने मैच खेला

02 Sep 2024

VIDEO : सोमा घोष के गायन ने बांधा समां, भजन सुन दर्शकों ने बजाई तालियां

02 Sep 2024

VIDEO : भूस्खलन के चलते केदारनाथ से गौरीकुंड के बीच फंसे 400 यात्रियों को किया रेस्क्यू

02 Sep 2024

Shajapur News: शाही ठाठ से भ्रमण पर निकले नीलकंठेश्वर महादेव, नयनाभिराम झाकियों ने किया आकर्षित

02 Sep 2024

VIDEO : पिकअप ने मारा धक्का, फ्लाईओवर से नीचे गिरा युवक, दूसरे को वाहन ने रौंदा, दोनों की मौत; चालक हिरासत में

02 Sep 2024

VIDEO : फिरोजाबाद में हर घर जल के तहत आशाओं को दिया गया प्रशिक्षण

02 Sep 2024

VIDEO : सकीट सीएचसी में पहुंची मरीजों की भीड़; सर्दी, जुखाम और वायरल बुखार से बढ़ी परेशानी

02 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed