Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Shajapur Criminals stole goods from moving truck on national highway angry truck drivers blocked road
{"_id":"66d733af9c8c353095033ecc","slug":"shajapur-mein-national-highway-per-badmashon-ne-chalte-truck-se-churaya-mal-truck-chalak-unhen-kiya-chakka-jaam-shajapur-news-c-1-1-noi1355-2067094-2024-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shajapur: नेशनल हाइवे पर चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, नाराज ट्रक ड्राइवरों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: नेशनल हाइवे पर चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, नाराज ट्रक ड्राइवरों ने किया चक्का जाम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2024 09:56 PM IST
शाजापुर जिले से गुजरे नेशनल हाइवे पर मंगलवार को बदमाशों ने चलते ट्रक से माल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात का शिकार हुए ट्रक के पीछे चल रहे ट्रक चालक ने वारदात का वीडियो भी बनाया। साथ ही ट्रक चालक को वारदात की जानकारी दी। चोरी की वारदात से परेशान ट्रक चालकों ने नेशनल हाइवे पर ही वाहन खड़ा करके रुक गए, जिसके कारण चक्का जाम हो गया। ट्रक चालकों का कहना था कि शाजापुर जिले में नेशनल हाइवे पर आए दिन इस तरह की वारदात होती है, जिसके कारण वह लोग काफी परेशान हैं। पुलिस द्वारा भी मामले में कार्रवाई नहीं की जाती है। इसी को लेकर उन्होंने चक्का जाम किया है। आधे घंटे से अधिक समय तक ट्रक नेशनल हाइवे पर ही चालकों द्वारा खड़े रखे गए, जिसके कारण नेशनल हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर मक्सी थाना टीआई भीम सिंह पटेल मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रक चालकों को समझाइश देकर चक्का जाम खुलवाया।
अहमदाबाद से बिहार जा रहा था ट्रक
जिस ट्रक से माल चोरी की वारदात हुई। उसके चालक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है। अहमदाबाद गुजरात से माल भरकर बिहार जा रहा था। तभी शाजापुर में नेशनल हाइवे पर चलते ट्रक से बदमाशों ने माल चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
ट्रक चालक को पिस्तौल दिखाकर डराया
वारदात का शिकार हुए ट्रक के पीछे चल रहे ट्रक चालक ने बदमाशों का वीडियो बनाया तो बदमाशों ने उसे पिस्तौल दिखाकर डराया। जिसके बाद ट्रक चालक ने अपने ट्रक की गति धीमी कर ली और बदमाश मौके से भाग निकले। उल्लेखनीय है कि शाजापुर जिले की सीमा से गुजरे नेशनल हाईवे क्रमांक 52 आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते वाहनों से आए दिन माल चोरी की वारदात सामने आती है। जिसके कारण जिले से गुजर यह हाईवे बदनाम भी हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।