फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   In Maihar, an unidentified vehicle struck a motorcycle; one person died.

एमपी: मैहर में सनातन संवाद से लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 24 Oct 2026 12:23 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 12:23 PM IST
In Maihar, an unidentified vehicle struck a motorcycle; one person died.
मैहर KJS परिसर में आयोजित सनातन संवाद कार्यक्रम में कथा सुनकर घर लौट रहे दो बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गए। रामवन पथ गमन मार्ग पर गहरवारा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

सनातन संवाद कार्यक्रम से लौट रहे थे दोनों बाइक सवार
जानकारी के अनुसार, KJS परिसर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक दिवसीय सनातन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने और कथा सुनने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे सतना जिले के उचेहरा क्षेत्र अंतर्गत रामपुरवा निवासी रमाकांत मिश्रा, पिता जीवनलाल मिश्रा, उम्र 35 वर्ष और राजू विश्वकर्मा, पिता वृंदावन विश्वकर्मा, उम्र 52 वर्ष, बाइक क्रमांक MP 19 MT 3219 से कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कथा समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

गहरवारा के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि रामवन पथ गमन सड़क पर गहरवारा के पास पहुंचते ही उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर अचेत अवस्था में पड़े रहे घटनास्थल से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को घायल अवस्था में देखकर डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया गया।

पढ़ें: चेन्नई से लौटकर फिर जाने की फिराक में था राहुल, जबलपुर स्टेशन से दबोचा; ज्वेलर्स डकैती कांड का पर्दाफाश

अस्पताल पहुंचने से पहले एक की मौत, दूसरा जबलपुर रेफर
सिविल अस्पताल मैहर पहुंचने पर चिकित्सकों ने राजू विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रमाकांत मिश्रा की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया हादसे में जान गंवाने वाले राजू विश्वकर्मा के शव को अस्पताल के मर्चुरी केंद्र में रखवाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंच गए।

अज्ञात वाहन की तलाश, हादसे से क्षेत्र में शोक
धार्मिक कार्यक्रम से घर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुए इस हादसे से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के संबंध में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी सामने आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बिजनौर: शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों मेंअफरा-तफरी

24 Oct 2026

जौलीग्रांट: रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, उठे बिजली, सिंचाई गूल से जुड़े मुद्दे

23 Oct 2026

पारिवारिक विवाद में लाट भैरव पुलिस चौकी पर तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों से उलझे लोग;video

23 Oct 2026

रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा;video

23 Oct 2026

VIDEO: मां सिद्धिदात्री की आराधना कर मांगी सुख-शांति और खुशहाली

23 Oct 2026
विज्ञापन

काली मंदिर में मां काली के स्वरूप में पहुंची बालिका: VIDEO

23 Oct 2026

VIDEO: श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मड़ियाहूं

23 Oct 2026
विज्ञापन

हांसी: बिजली संकट पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बोले- दीपावली पर कारोबार प्रभावित

23 Oct 2026

अलीगढ़ में पैरासेलिंग शिविर, 600 एनसीसी कैडेट ने लिया प्रशिक्षण

23 Oct 2026

अलीगढ़ में पैरासेलिंग शिविर, प्रशिक्षण लेने वाले एनसीसी कैडेट्स यह बोले

23 Oct 2026

पलवल में हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

23 Oct 2026

फतेहाबाद: भूना में उधम सिंह चौक पर दुकानों में घुसा बेकाबू ट्राला, एक घायल

23 Oct 2026

बिजली संकट से उद्योगों पर दोहरी मार, दो दिन में 3000 करोड़ के कारोबार का नुकसान

23 Oct 2026

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, लोगों ने ली राहत की सांस

23 Oct 2026

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जेपी विशटाऊन के निवासी

23 Oct 2026

वीडियो: भीमताल सिडकुल में बिना सुरक्षा कर्मियों के कर दिया लाखों का भुगतान, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

23 Oct 2026

VIDEO: शिक्षा में सुधार और रोजगार की आस में किया मतदान

23 Oct 2026

VIDEO: छाता चीनी मिल शुरू कराने और कर्जमाफी की मांग, किसान सभा ने दिया ज्ञापन

23 Oct 2026

VIDEO: रामलीला में 'सीता की खोज' और 'लंका दहन' लीला का मंचन

23 Oct 2026

VIDEO : गांव की गलियों में बच्चों की टोलियां, गूंज रहे टेसू-झांझी के गीत

23 Oct 2026

VIDEO: सरकारी खरीद में एससी-एसटी उद्यमियों के लिए खुलेंगे अवसर

23 Oct 2026

VIDEO: पुष्पक विमान की सवारी निकाली, जगह-जगह स्वागत किया

23 Oct 2026

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव: खीरी में मतदान खत्म होते ही भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी, पुलिस ने हटाया

23 Oct 2026

VIDEO: नगर कीर्तन शोभायात्रा के साथ आर्य समाज का वार्षिकोत्सव शुरू

23 Oct 2026

VIDEO: स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में नृत्य नाटिका मां गंगा के साथ ब्रजरज उत्सव आगाज

23 Oct 2026

VIDEO: बस के पहिये के नीचे आई महिला, मौत के बाद सड़क पर हंगामा

23 Oct 2026

अलीगढ़ के पैरासेलिंग शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने भरी 80 फीट ऊंची उड़ान

23 Oct 2026

चंपावत: आरएएस तकनीक छोटे किसानों के लिए मछली पालन का बेहतर विकल्प

23 Oct 2026

वीडियो: काशीपुर में ठेली-फड़ और खोखा लगाने वालों से अब जगह के हिसाब से वसूला जाएगा तहबाजारी शुल्क

वीडियो: काशीपुर डिपो से 75 फीसदी संचालन रहा ठप

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed