सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP CM joins dialogue on Investment Opportunities in Madhya Pradesh unique marriage with Krishna in Gwalior

MP की खास खबरें: 'मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर' पर संवाद में शामिल हुए सीएम, ग्वालियर में कृष्ण से अनोखा विवाह

Ankita Vishwakarma अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Nov 2022 06:45 PM IST
MP CM joins dialogue on Investment Opportunities in Madhya Pradesh unique marriage with Krishna in Gwalior
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मुंबई में 'मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर' पर संवाद सत्र में सहभागिता की। इस अवसर पर औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह समेत कई उद्योगपति उपस्थित रहे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश तीव्र गति से बढ़ता हुआ राज्य है। इस साल करेंट प्राइजेज पर हमारी ग्रोथ रेट 19.67% है। मध्यप्रदेश का देश की जीडीपी में पहले योगदान 3.6 प्रतिशत था जो कि  अब बढ़कर 4.6 % हो गया है। बेरोजगारी की दर देश में सबसे कम मध्यप्रदेश में है। हमारे यहां बेरोजगारी दर 0.8% है। हमने बेरोजगारी दूर करने के लिए कई उपाय किये हैं।

ग्वालियर जिला पुलिस ने 60 हजार के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को ग्वालियर पुलिस और डकैत गुड्डा गुर्जर के बीच भंवरपुरा के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया था। उसके पैर में गोली लगने की जानकारी भी सामने आई थी।  ग्वालियर के एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि पुलिस की टीम डकैत गुड्डा गुर्जर का लगातार पीछा कर रही थी। बुधवार को वह जैसे ही श्योपुर के रास्ते भंवरपुरा के जंगल में दाखिल हुआ पुलिस टीम से उसका सामना हो गया। दोनों तरफ से फायरिंग के दौरान एक गोली डकैत के पैर में लग गई। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। इस बीच उसके साथी मौके से भाग निकले, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: MP News: पुलिस से मुठभेड़ में डकैत के पैर में लगी गोली, 60 हजार रुपये का इनामी गुड्डा गुर्जर

दमोह जिले के पथरिया से विधायक रामबाई सिंह परिहार अपने दबंग अंदाज के चलते अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं देखकर सिविल सर्जन को कमियां बता रही हैं और फटकार लगा रही हैं। बताया जा रहा है कि  विधायक रामबाई अपने रिश्तेदार से मिलने जिला अस्पताल पहुंची थी। जहां अव्यवस्थाओं से परेशान मरीजों ने विधायक को अपनी आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर विधायक ने साइकिल स्टैंड के ठेकेदार को फटकार लगाई और सुरक्षा गार्ड की मनमानी पर भी जमकर फटकारा। साथ ही सिविल सर्जन डॉ. राजेश नामदेव को व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर: Damoh: जिला अस्पताल पहुंची पथरिया विधायक, अव्यवस्था देख सिविल सर्जन को फटकारा, कहा- बेटा-बेटी में हो रहा फर्क

जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के मानेगांव में  एक चार पहिया वाहन अचानक कैनाल में गिर गया। वाहन के कैनाल में गिर जाने के कारण वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद अन्य लोगों की मदद से क्रेन को सूचना दी गई। जिसके बाद क्रेन की मदद से चार पहिया वाहन को कैनाल से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा बरगी रोड स्थित मानेगांव कैनाल के पास हुआ है। हादसा कैसे हुआ फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में दुर्लभ प्रजाति का सैंड बोआ सांप मिला, जिसे रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया। सैंड बोआ सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये है। सर्पमित्र सिद्धार्थ सहारे को दुर्लभ प्रजाति के सांप के रेस्क्यू का कॉल आया, जिसके बाद वह 25 किमी दूर एक खेत में सांप का रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद दो मुहें सांप को पकड़ा और तत्काल फॉरेस्ट अधिकारियों को  सूचना दी जिन्होंने सांप को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर: Sand Boa Snake: पांढुर्णा में मिला दो करोड़ कीमत का सांप, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया,

उमरिया जिले की जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगवां खुर्द, सस्तरा एवं निपनिया इलाकों में भालुओं की आवाजाही से लोगों मे दहशत का माहौल है। बीते दिनों निपनिया सालेह टोला मे एक जंगली भालू सड़क किनारे महुए के पेड़ पर देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनो से भालुओं का एक दल गांव के आसपास विचरण कर रहा है। इनकी संख्या 4-5 के करीब है। वन विभाग की टीम भालूओं को जंगल मे खदेड़ने का प्रयास कर रही है। 

ग्वालियर जिले के मोहना में एक पिता ने अपनी 26 वर्षीय बेटी की शादी भगवान कृष्ण से करवा दी। इस शादी की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है। व्यवसायी शिशुपाल राठौर की बेटी सोनाली राठौर लाइलाज बीमारी से ग्रसित हैं। वह दूसरी बेटियों की तरह ही अपनी बेटी की भी शादी कराना चाहते थे, जिसके बाद उन्होंने बेटी की शादी भगवान कृष्ण से कराने का फैसला लिया और धूमधाम से सभी रस्मों को निभाते हुए बेटी की शादी की। रिश्तेदार बरात में नाचते गाते शामिल हुए। 
यहां पढ़ें पूरी खबर: MP में अनोखी शादी: इस शख्स ने भगवान कृष्ण से कराया बेटी का ब्याह, वजह जानकर नम हो जाएंगी आंखें

मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है। हवाओं का रुख उत्तरी होने से ऊपरी हिस्से में हुई बर्फबारी का असर यहां भी देखने को मिलेगा। अगले दो-तीन दिन में रात का तापमान लुढ़केगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान उज्जैन संभाग के जिलों में काफी गिरे तथा शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन में रात का पारा लुढ़केगा। नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है, इसके कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: MP Weather Today: हवाओं का रुख उत्तरी होते ही ठिठुरेगा प्रदेश, कई इलाकों में हो सकती है बूंदाबांदी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Rajasthan Video: हेड कांस्टेबल ने बुजर्ग महिला को क्यों मारी लात? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

09 Nov 2022

Rajasthan: मौत का लाइव वीडियो, एक मिनट में चली गई कपड़ा कारोबारी की जान

09 Nov 2022

MP की खास खबरें: भारत जोड़ो यात्रा में हुई चूक के मुद्दे पर गृहमंत्री का पलटवार, मोगली लैंड में बघीरा की मस्ती

09 Nov 2022

मैनपुरी उपचुनाव: नेताजी की सीट पर बहु अपर्णा यादव को BJP बनाएगी उम्मीदवार?

09 Nov 2022

हिमाचल प्रदेश चुनाव: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के ‘धार्मिक’ कार्ड पर कांग्रेस का सवाल

09 Nov 2022
विज्ञापन

रामपुर में समाजवादी पार्टी का दांव चलने की तैयारी में भाजपा

09 Nov 2022

शरद पवार का भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का कार्यकम हुआ तय

09 Nov 2022
विज्ञापन

गुजरात में आप को बड़ा झटका, कांग्रेस के बड़े नेता की वापसी

09 Nov 2022

पानीपत में 16 नवंबर से निरंकारी समागम का आगाज,कारोबारियों की होगी बल्ले -बल्ले समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

09 Nov 2022

राम रहीम ने दूसरा गाना किया रिलीज, लाखों लोगों ने देखा, इस मुद्दे पर है आधारित

09 Nov 2022

हरियाणा के दंपत्ति ने मांगी अजीबोगरीब मन्नत,कैथल के डेरे को दान किया बेटा

09 Nov 2022

रोहतक PGI के Mbbs छात्रों को मिला, IMA का साथ, कहा- हम आपके साथ खड़े

09 Nov 2022

फतेहाबाद: टोहाना में युवक को मारी गोली,भाई के साथ आया था सब्जी लेने, वारदात CCTV में कैद

09 Nov 2022

हरियाणा पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान,9 जिलों में शांतिपूर्ण मतदान जारी,पोलिंग बूथों पर मतदाताओं में जोश

09 Nov 2022

राहुल गांधी की अमेठी में होगी वापसी, भारत जोड़ो यात्रा के बाद बनेगा बड़ा प्लान

09 Nov 2022

मायावती लेंगी अखिलेश यादव की परीक्षा, उपचुनाव को लेकर कही बड़ी बात

09 Nov 2022

MP News: ब्लास्ट के बाद ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग, वीडियो हुआ वायरल

09 Nov 2022

क्या उद्धव-राहुल मिलकर बीजेपी पर भारी पड़ेंगे ?

09 Nov 2022

शाह की मौजूदगी में चला नड्डा के घर मंथन उम्मीदवारों पर लगेगी अंतिम मुहर

09 Nov 2022

Mahoba: रामलीला के मंच पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल, कलाकार भी फिल्मी गानों पर झूमें

08 Nov 2022

MP की खास खबरें: सिंध नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरी, चार की मौत, इंदौर में लड़की को पीटने के मामले में केस दर्ज

08 Nov 2022

गुजरात चुनाव: सौराष्ट्र है बीजेपी की कमजोर कड़ी, राहुल गांधी के जरिए कांग्रेस का खास प्लान

08 Nov 2022

हरियाणा CET एग्जाम में हुई नकल,निरीक्षक एक परीक्षार्थी को पूछकर दूसरे को बताता रहा,सीसीटीवी में कैद

08 Nov 2022

पंचायत चुनाव के दूसरे फेज में दिग्गजों की परीक्षा,सीएम और अनिल विज के शहर भी शामिल समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

08 Nov 2022

राहुल गांधी को मिला शिवसेना का साथ, आदित्य ठाकरे आएंगे भारत जोड़ो यात्रा में?

08 Nov 2022

महाराष्ट्र के मंत्री कपिल पाटिल का बयान,'तो एक दिन तिरंगे पर चांद दिखाई देगा

08 Nov 2022

राहुल गांधी की मशाल, उद्धव की मशाल; महाराष्ट्र में बन गया नया समीकरण

08 Nov 2022

आखिर अभी तक गुजरात क्यों नहीं पहुंचे खरगे और राहुल?

08 Nov 2022

पंजाब: सिद्धू मूसेवाला का नया गीत 'वार' रिलीज,कुछ मिनटों में ही मिले एक मिलियन व्यूज

08 Nov 2022

यमुनानगर: कपालमोचन मेले में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

08 Nov 2022
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed