{"_id":"67133b9f83fa6e71f70f3e5c","slug":"what-covid-will-scare-again-in-mp-confirmed-in-a-patient-from-rajgarh-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2230703-2024-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: राजगढ़ में मिला कोरोना का मरीज, क्या एमपी में फिर डराएगा कोविड संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राजगढ़ में मिला कोरोना का मरीज, क्या एमपी में फिर डराएगा कोविड संक्रमण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 12:12 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में डेंगू और अन्य गंभीर बीमारियों के मरीज मिलने के बाद एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है, जिसकी पुष्टि जिला अस्पताल के एमडी मेडिसिन डॉक्टर सुधीर कलावत ने की है।
आपको बता दें कि बीते वर्षों में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कहर और जनहानि के लिए जिम्मेदार गंभीर बीमारी कोरोना ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक बार फिर से दस्तक दी है। इस बात की पुष्टि राजगढ़ जिला अस्पताल में पदस्थ एमडी मेडिसिन डॉक्टर सुधीर कलावत ने की है। हाल ही में एक मरीज राजगढ़ जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है, और उसके फेफड़ों में लगातार इन्फेक्शन बढ़ रहा है, जो कि सीटी स्कैन में सामने आया है।
राजगढ़ जिला अस्पताल के एमडी मेडिसिन डॉक्टर सुधीर कलावत ने कहा कि राजगढ़ शहर में रहने वाला एक मरीज लगभग दो दिन पहले जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हुआ था। उस समय उसकी स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं थी, लेकिन उसके फेफड़ों में लगातार इन्फेक्शन बढ़ रहा था। कोरोना काल के समय होने वाली सीटी स्कैन की जांच के आधार पर उसमें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल मरीज राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती है, लेकिन आगामी दिनों में उसे भोपाल या इंदौर के किसी बड़े अस्पताल में रेफर किया जा सकता है। वहीं, राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों की जांच की बात भी सामने आ रही है। कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला अस्पताल में कोविड पॉजिटिव मरीज की पुष्टि होने के बाद से हड़कंप मच गया है। एक तरफ आम जनता डेंगू और अन्य गंभीर बीमारियों से सुरक्षा और बचाव के तरीके ढूंढ रही है, वहीं अब उनके सामने एक और नई मुसीबत कोरोना के रूप में खड़ी हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।