{"_id":"685f642b366c3ab7b600c237","slug":"in-rewa-nutritious-food-is-being-prepared-by-trampling-under-feet-a-video-that-is-embarrassing-for-pregnant-women-and-children-goes-viral-rewa-news-c-1-1-noi1337-3108655-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rewa News: पैरों से कुचलकर बन रहा गर्भवती महिलाओं-बच्चों को बंटने वाला पोषण आहार, हैरान करने वाला वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: पैरों से कुचलकर बन रहा गर्भवती महिलाओं-बच्चों को बंटने वाला पोषण आहार, हैरान करने वाला वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sat, 28 Jun 2025 10:24 AM IST
Link Copied
रीवा जिले के पहाड़िया स्थित THR टेक होम राशन प्लांट से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए तैयार किया जा रहा पोषण आहार दलिया और पंजीरी को श्रमिक पैरों से कुचलकर बना रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पोषण मिश्रण को साफ-सफाई और गुणवत्ता के तमाम मानकों को ताक पर रखकर तैयार किया जा रहा है। यही पोषण आहार रीवा संभाग के सभी जिलों की आंगनबाड़ियों में आपूर्ति किया जाता है, जहां से इसे गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को वितरित किया जाता है। बताया जा रहा है कि यह प्लांट महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किया जाता है और इसका प्रशासनिक नियंत्रण जिला पंचायत के अधीन है। इस प्लांट का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और स्थानीय लोगों को रोजगार देने के साथ-साथ कुपोषण के खिलाफ लड़ाई है, लेकिन वायरल वीडियो ने व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
समाजसेवी बीके माला का आरोप
वीडियो सामने आने के बाद समाजसेवी बीके माला ने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पोषण आहार में दाल और सोयाबीन जैसी पौष्टिक सामग्री की मात्रा घटाकर गेहूं की अधिकता कर दी जाती है। साथ ही, महंगे पोषक तत्वों को बाजार में बेच दिया जाता है। इससे पोषण आहार की गुणवत्ता समाप्त हो जाती है और बच्चे व महिलाएं कुपोषित रह जाते हैं।
प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश
मामला सामने आने के बाद कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिला पंचायत सीईओ को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि मौके पर जाकर मापदंडों के अनुसार पोषण आहार की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया की जांच की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।