Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Fire was made in the house, gardens of fire were also made in the precious ashram.
{"_id":"670f4966758205cef40b8d98","slug":"fire-was-made-in-the-house-gardens-of-fire-were-also-made-in-the-precious-ashram-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2219894-2024-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: ब्यौहारी के घोरषा में शराबी पति का उत्पात, घर में लगाई आग, कीमती जेवरात को भी किया आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: ब्यौहारी के घोरषा में शराबी पति का उत्पात, घर में लगाई आग, कीमती जेवरात को भी किया आग के हवाले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 10:50 AM IST
ब्यौहारी के घोरषा गांव में मामूली बात को लेकर पति-पत्नी का विवाद हो गया, पति शराब के नशे में था, और नाराज होकर उसने घर में आग लगा दी। गृहस्थी के सामान को इकट्ठा कर उसे भी आग के हवाले कर दिया, जिसमें कीमती जेवरात भी शामिल हैं। गनीमत रही कि घर के अंदर रखा गैस सिलिंडर खाली था, जिससे कोई बड़ी घटना होने से टल गई। घटना के बाद पत्नी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले पर पड़ताल शुरू कर दी है।
ज़िले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के घोरषा गांव में बीती रात पति-पत्नी का विवाद घरेलू बात को लेकर हुआ। पति शराब के नशे में था, जिसके बाद उसने घर में कोहराम मचाना शुरू कर दिया। बताया गया कि महिला शकुंतला बाई पति राम सजीवन के विवाद में पति राम सजीवन ने घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गृहस्थी का सारा सामान इकट्ठा कर उसे भी आग के हवाले कर दिया, जिसमें कीमती जेवरात शामिल थे। पुलिस ने बताया कि पति पत्नी का विवाद हुआ था, पति शराब के नशे में था, जिसने घर में आग लगाई है। जिस दौरान पति-पत्नी का विवाद हुआ उस दौरान उसकी 15 वर्षीय एक पुत्री भी घर में थी। पुत्री और पत्नी ने घर में आग लगाने का विरोध किया तो उसने दोनों के साथ मारपीट भी की। थाना प्रभारी अरुण पांडे के अनुसार इस घटना में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। डायल 100 मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपी वहां मिला नहीं है। तलाश की जा रही है। पत्नी अगर थाने में आकर लिखित आवेदन देती है तो पति के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।