Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sidhi News After going to jail in case of conversion he started conversion again police caught him
{"_id":"678b67d81b8357300f0e1885","slug":"after-going-to-jail-in-the-case-of-religious-conversion-he-started-converting-again-caught-by-the-police-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2533254-2025-01-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: धर्मांतरण के मामले में जेल जाने के बाद फिर से शुरू किया धर्मांतरण, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: धर्मांतरण के मामले में जेल जाने के बाद फिर से शुरू किया धर्मांतरण, पुलिस ने पकड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2025 10:43 PM IST
Link Copied
सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मांतरण के मामले में एक व्यक्ति को करीब डेढ़ महीने पहले जेल भेज दिया गया था। लेकिन वह वापस छूट कर आया तो फिर से धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों के साथ उन्हें पकड़ लिया।
दरअसल यह पूरा मामला सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मयापुर का है। जहां हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे आदिवासी बस्ती में बाबूलाल जायसवाल को धर्म परिवर्तन कराने वाले सामग्री के साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी। जहां थाना प्रभारी ने अपनी टीम को भेज कर कई आपत्तिजनक सामग्री के साथ आठ लोगों को बहरी थाने ले आई है, उनके साथ पूछताछ की जा रही है।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता रमेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि लोगों के द्वारा यह सूचना हमें प्राप्त हुई थी कि यहां धर्मांतरण का खेल चल रहा है. इसके बाद हम मौके पर पहुंचे तो करीब 20 से 25 संख्या में लोग यहां बैठे थे और धर्मांतरण का खेल चल रहा था। हमारे आते ही 12 से 13 लोग मौके से भाग निकले. लेकिन कुछ लोगों को हमने बाहर नहीं जाने दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को पकड़ लिया है।
थाना प्रभारी बहरी राकेश बैस ने जानकारी देते हुए बताया है कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के फोन आने के बाद हमने मौके पर पुलिस टीम को भेजा था। जहां धर्म विशेष की सामग्री को जप्त कर लिया है एवं कुछ लोगों को पुलिस थाने में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे उसके बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।