{"_id":"63ce4115956fe011221d6f5e","slug":"tiger-was-seen-walking-on-the-road-in-the-residential-area-in-shahdol-2023-01-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: शहडोल में रिहायशी इलाके में सड़क पर चहलकदमी करते दिखा बाघ, अलर्ट पर वन अमला, पेट्रोलिंग जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शहडोल में रिहायशी इलाके में सड़क पर चहलकदमी करते दिखा बाघ, अलर्ट पर वन अमला, पेट्रोलिंग जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 02:00 PM IST
शहडोल जिले में इन दिनों जंगली जानवरों का मूवमेंट बना हुआ है। पिछले कई दिनों से जिले के सीधी थाना क्षेत्र के रिहायशी क्षेत्र में बाघ नजर आ रहा है। हाल ही में थाना परिसर से कुछ मीटर की दूरी पर झाड़ियों में बाघ छिपे हुए बैठा था। काफी मशक्कत के बाद वन अमले ने बाघ को वहां से जंगल की ओर भेजने में सफलता हासिल की थी। दो दिन बाद एक बार फिर शाम को जयसिंहनगर- सीधी मार्ग के पथखनिया के पास बाघ को चहलकदमी करते देखा गया, जिसका वीडियो वहां से गुजर रहे कुछ चार पहिया वाहन चालकों ने बनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम से ही बाघ का इस क्षेत्र में मूवमेंट बना है। वह सड़क के आसपास ही विचरण कर रहा है। इसे देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी क्षेत्र में निगरानी व लगातार गश्त कर रहे हैं। वन अमले को तैनात कर दिया गया है। साथ ही पुलिस महकमा भी अलर्ट पर है। बाघ किसी आमजन को कोई हानि न पहुंचाए व वह फिर से गांव के अंदर रिहायशी इलाके में प्रवेश न करे, इसे लेकर वन विभाग के साथ-साथ स्थानीय पुलिस अमला सतर्कता बरत रहा है। बाघ के मूवमेंट वाले एरिया में कड़ी पेट्रोलिंग की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।