ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
मेरठ में इंसानियत हुई शर्मसार, गांव के दो दबंगो ने दलित युवती के साथ किया गैंगरेप, पंचायत ने आरोपी पर तीन लाख का जुर्माना लगाकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की
मेरठ में 3 लाख में लगी युवती की आबरू की बोली!
2
रायबरेली में अमित शाह और सीएम योगी की रैली में शॉर्ट सर्किट क वजह से लगी आग, अमित शाह ने कहा, शुभ काम से पहले आती हैं रुकावटें
योगी-शाह की रैली में लगी आग
3
करोड़ों रुपये की पुरानी करेंसी रखने के मामले में मुजफ्फरनगर में निलंबित SSP विवेक कुमार के ठिकानों पर छापेमारी जारी, अब ससुराल में मिले डॉलर व पुरानी करेंसी
निलंबित SSP के ससुराल में मिले डॉलर और पुराने नोट
4
मासूम से रेप पर मिलेगा सजा-ए-मौत, कानून में इन बदलावों को कैबिनेट की मंजूरी, सरकार जल्द लाएगी अध्यादेश
मासूम से रेप पर मिलेगा सजा-ए-मौत
5
महिलाओं के खिलाफ लगातार सामने आ रहे रेप के मामलों पर हेमा मालिनी का बेतुका बयान, कहा- महिलाओं के खिलाफ पहले भी अपराध होते थे, अब पब्लिसिटी ज्यादा मिल रही
रेप के मामलों पर क्या बोल गईं हेमा मालिनी
6
यशवंत सिन्हा ने छोड़ा बीजेपी का साथ, कहा- दलगत राजनीति से भी अब लेता हूं संन्यास
यशवंत सिन्हा ने छोड़ा बीजेपी का साथ
7
अब नहीं भाग पाएंगे नीरव मोदी-माल्या जैसे आर्थिक अपराधी, संपत्ति जब्त करने का आएगा अध्यादेश
आर्थिक अपराध पर सरकार लाएगी अध्यादेश
8
पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहुंची 55 महीने के उच्चतम स्तर पर, कच्चा तेल नहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने की वजह से बढ़े दाम
इस वजह से बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
9
हिट एंड रन मामले में सलमान खान को मिली राहत, मुंबई सेशंन कोर्ट ने रद्द किया जमानती वारंट
सलमान खान को मिली राहत
10
बीसीसीआई ने अपनाया कड़ा रुख, खत्म हो सकती है रेलवे की अंडर 19 की टीम
BCCI खत्म करेगी अपनी ये टीम