{"_id":"69a116769af7ff1a220751ef","slug":"video-two-arrested-in-murder-in-amritsar-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंडियाला गुरु में युवक की हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जंडियाला गुरु में युवक की हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार
जंडियाला गुरु क्षेत्र में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में मामले को आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन गहन जांच के बाद यह हत्या का मामला निकला।
डीएसपी रविंदर पाल सिंह ने बताया कि 16 तारीख को रोहित घर से पेंटिंग का काम करने निकला था। दोपहर 12 बजे के बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह सुआ बाईपास के पास एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान रोहित के रूप में की।
परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच आगे बढ़ाई। जांच में सामने आया कि गांव के ही एक युवक ने रोहित को अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में आठ नशीली कैप्सूल मिलाकर पिला दीं। बेहोश होने के बाद उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने शव को पहले घर में छिपाकर रखा और बाद में अपने पिता की मदद से मोटरसाइकिल पर ले जाकर सुए में फेंक दिया। मोबाइल फोन को भी नष्ट करने की कोशिश की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
डीएसपी रविंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है, क्योंकि दोनों एक साथ काम करते थे और काम को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।