{"_id":"699ed1dd76edef230e0865f4","slug":"video-grp-conducts-special-checking-drive-at-amritsar-railway-station-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का विशेष चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का विशेष चेकिंग अभियान
होली के त्योहार और गुरदासपुर में हाल ही में हुई घटना को देखते हुए अमृतसर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसपी गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और उनके सामान की गहन तलाशी ली।
एसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नशीला पदार्थ, अवैध हथियार या संदिग्ध सामान ट्रेन के जरिए न ले जाया जा सके।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी जीआरपी ने नशीले पदार्थ और पिस्तौल बरामद कर कई मुकदमे दर्ज किए थे। इसके अलावा लुधियाना से 15 मोबाइल फोन तथा जीआरपी अमृतसर द्वारा 61 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए थे।
स्टेशन पर सीसीटीवी निगरानी भी बढ़ा दी गई है। जीआरपी के पास 19 और आरपीएफ के पास 34 कैमरे लगे हैं। प्रत्येक ट्रेन के साथ दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस के अनुसार पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।