{"_id":"69a174127e9165ae9107bc19","slug":"video-search-operation-at-amritsar-meritorious-school-after-threat-email-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: धमकी भरी ई-मेल के बाद मेरिटोरियस स्कूल में सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: धमकी भरी ई-मेल के बाद मेरिटोरियस स्कूल में सर्च ऑपरेशन
Ankesh Kumar
Updated Fri, 27 Feb 2026 04:08 PM IST
Link Copied
धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद अमृतसर के मेरिटोरियस स्कूल में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट की टीमों ने स्कूल परिसर की गहन जांच की और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। तलाशी के दौरान एंटी-साबोटाज टीमों, सुरक्षा बलों और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। संतोषजनक जांच के बाद पुलिस टीम वापस लौट गई।
धमकी भरी ई-मेल में गुरु नगरी के कई स्कूलों को बम से उड़ाने के साथ-साथ शताब्दी एक्सप्रेस को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी। इसके अलावा ई-मेल में हरदीप सिंह निज्जर को इंसाफ दिलाने का जिक्र भी किया गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया टीम, टेक्निकल सर्विस टीम और स्टेट साइबर सेल को जांच में शामिल किया है, ताकि ई-मेल के स्रोत और ओरिजिन का पता लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।