{"_id":"69a1740c8663a3fc8e0d5af5","slug":"video-schools-receive-threatening-emails-in-amritsar-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: स्कूलों को मिली धमकी भरी ईमेल पर पुलिस सतर्क, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: स्कूलों को मिली धमकी भरी ईमेल पर पुलिस सतर्क, जांच जारी
Ankesh Kumar
Updated Fri, 27 Feb 2026 04:08 PM IST
Link Copied
अमृतसर के कुछ स्कूलों को मिली कथित धमकी भरी ईमेल को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आलम विजय सिंह, डीसीपी कानून व्यवस्था, अमृतसर ने बताया कि पुलिस को जैसे ही ईमेल की सूचना मिली, तुरंत संबंधित स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई।
उन्होंने कहा कि सभी स्कूल परिसरों की गहन जांच की गई है और फिलहाल कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई है। एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से चेकिंग करवाई गई। पुलिस साइबर टीम ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।
डीसीपी ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।