{"_id":"6ad9f000ca2ba30676086b67","slug":"video-amritsar-rural-police-have-busted-a-drug-and-arms-smuggling-network-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर देहाती पुलिस ने नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर देहाती पुलिस ने नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार
अमृतसर देहाती पुलिस ने नशा तस्करी और हथियारों की सप्लाई करने वाले दो नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.491 किलो हेरोइन, दो .30 बोर पिस्तौल, 19 जिंदा कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड सहित अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई से त्योहारों के दौरान टारगेट किलिंग की संभावित साजिश को नाकाम करने में मदद मिली है।
आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एसएसपी अमृतसर देहाती कंवरप्रीत सिंह चहल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर दो अलग-अलग ऑपरेशन चलाए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बरामद पिस्तौल किसी दूसरे जिले में टारगेट किलिंग के लिए पहुंचाई जानी थीं।
पुलिस के अनुसार, हेरोइन और हथियारों की बरामदगी से संबंधित कार्रवाई केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से की गई, जबकि हैंड ग्रेनेड से जुड़े मॉड्यूल का पता अमृतसर देहाती पुलिस ने लगाया। जांच में सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशे और हथियारों की खेप भेजे जाने के संदेह की भी पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।