Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Commemorative event held at Sri Akal Takht Sahib in memory of Bhai Zinda-Sukha; the congregation paid tribute.
{"_id":"6ac8b8b22cea58999f05c21e","slug":"video-commemorative-event-held-at-sri-akal-takht-sahib-in-memory-of-bhai-zinda-sukha-the-congregation-paid-tribute-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री अकाल तख्त साहिब में भाई जिंदा-सुखा की याद में समागम, संगत ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अकाल तख्त साहिब में भाई जिंदा-सुखा की याद में समागम, संगत ने दी श्रद्धांजलि
श्री अकाल तख्त साहिब में शहीद भाई हरजिंदर सिंह जिंदा और भाई सुखदेव सिंह सुखा की याद में धार्मिक समागम करवाया गया। गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह जी में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस दौरान विभिन्न पंथक संगठनों के प्रतिनिधियों और संगत ने माथा टेककर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की।
हवारा कमेटी के सदस्य प्रो. बलविंदर सिंह ने जून 1984 के घल्लूघारे को याद करते हुए कहा कि श्री दरबार साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब पर सैन्य हमले के दौरान बड़ी संख्या में सिखों ने शहादत दी थी। उन्होंने संत जरनैल सिंह खालसा भिंडरांवाले, भाई अमरीक सिंह और जनरल शबेग सिंह सहित अन्य शहीदों को याद किया। उन्होंने पंथक संगठनों के आपसी मतभेदों पर दुख जताते हुए कहा कि गुरुधामों की मर्यादा और पवित्रता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर राजनीति के बजाय शहीदों के संदेश को दुनिया तक पहुंचाना चाहिए।
दल खालसा के नेता परमजीत सिंह मंड ने भाई जिंदा और भाई सुखा की कुर्बानी को सिख इतिहास का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि सिख कौम के अधिकारों, गुरुधामों की मर्यादा और पंथ की आन-बान के लिए अनेक सिंहों और सिंहणियों ने शहादत दी है। उनकी कुर्बानियों को याद रखना और उनके इतिहास से प्रेरणा लेना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।