{"_id":"6add9e54c7366b3f54001f44","slug":"video-floral-decorations-begin-at-amritsar-airport-to-mark-guru-ramdas-jis-birth-anniversary-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर फूलों से सजावट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर फूलों से सजावट शुरू
श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फूलों से सजावट की सेवा शुरू हो गई है। अरदास के बाद शुरू हुई इस सेवा के तहत एयरपोर्ट के अराइवल और डिपार्चर एरिया सहित विभिन्न हिस्सों को आकर्षक फूलों से सजाया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश-विदेश से अमृतसर पहुंचने वाली संगतों और यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत करना है।
सेवादारों के अनुसार, एयरपोर्ट की सजावट में देश-विदेश से मंगवाई गई 25 से 30 किस्मों के फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस सेवा में सेवादारों के साथ दिल्ली और कोलकाता से पहुंचे कारीगर भी योगदान दे रहे हैं। एयरपोर्ट के इमिग्रेशन काउंटरों और अन्य स्थानों पर भी विशेष सजावट की जा रही है।
इसके अलावा, एयरपोर्ट पर गुरु साहिबान के स्वरूप और सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब का विशाल मॉडल भी सजाया गया है, जो यहां पहुंचने वाली संगतों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।
सेवादारों ने बताया कि फूलों से सजावट की यह सेवा केवल एयरपोर्ट तक सीमित नहीं रहेगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में भी सजावट की जाएगी। प्रकाश पर्व के अवसर पर होने वाले कीर्तन और मुख्य धार्मिक समागमों तक यह सेवा जारी रखने की योजना है।
इस पहल के माध्यम से संगतों का स्वागत करने के साथ श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की खुशियों और उनके प्रति श्रद्धा को भी प्रकट किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।