{"_id":"6abf4b9283206b91d40fe141","slug":"video-gandhi-jayanti-observed-as-cleanliness-awareness-day-in-amritsar-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में स्वच्छता जागरूकता दिवस के रूप में मनाई गांधी जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में स्वच्छता जागरूकता दिवस के रूप में मनाई गांधी जयंती
अमृतसर नगर निगम और फर्स्ट पंजाब बटालियन एनसीसी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को स्वच्छता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर इंडिया गेट, छेहरटा में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नाट्य मंडली की ओर से स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके बाद एनसीसी कैडेटों ने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। कैडेटों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’, ‘सभी का एक ही नारा, स्वच्छ रहे अमृतसर सारा’ और ‘पेड़ लगाओ, धरती बचाओ’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को अपने आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान अमृतसर पश्चिम की कार्यक्रम समन्वयक मनदीप कौर, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल डोगरा, सेनेटरी इंस्पेक्टर दविंदर कुमार, कैप्टन सुखपाल सिंह संधू, नायब सूबेदार राजीव कुमार, हवलदार कुलविंदर सिंह, हवलदार कुलदीप सिंह सहित नगर निगम अमृतसर और एनसीसी का स्टाफ मौजूद था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।