{"_id":"6a8303fca48a5d5be403caea","slug":"video-martyrdom-day-of-shaheed-madan-lal-dhingra-observed-in-amritsar-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में शहीद मदन लाल ढींगरा का मनाया गया शहीदी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में शहीद मदन लाल ढींगरा का मनाया गया शहीदी दिवस
महान क्रांतिकारी शहीद मदन लाल ढींगरा के शहीदी दिवस के अवसर पर अमृतसर के गोल बाग में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ समेत विभिन्न विधायकों और अन्य गणमान्य लोगों ने भी मदन लाल ढींगरा को नमन किया।
कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को याद करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनके सपनों का देश बनाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अमृतसर जैसे शहीदों की धरती पर मदन लाल ढींगरा की याद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होना गर्व की बात है।
हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि देश की आजादी के लिए मदन लाल ढींगरा का बलिदान बेहद महान था। पंजाब को गर्व है कि आजादी के आंदोलन में पंजाबियों ने बड़ी कुर्बानियां दीं।
केंद्रीय हलके के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि मदन लाल ढींगरा संपन्न परिवार से थे और उनके पिता सिविल सर्जन थे। वह चाहते तो आरामदायक जीवन जी सकते थे, लेकिन उन्होंने देश की आजादी को सबसे ऊपर रखा। महज 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने लंदन में देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।
विधायका जीवनजोत कौर ने कहा कि युवाओं को मदन लाल ढींगरा के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों से प्रेरणा लेकर हमें ऐसा चरित्र और समाज बनाना चाहिए, जिस पर देश को गर्व हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।