{"_id":"6a32470a6e18dfc8570be560","slug":"video-special-train-service-from-amritsar-to-mata-vaishno-devi-katra-resumes-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा फिर शुरू
अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन सेवा को करीब आठ-नौ महीने बाद फिर से शुरू कर दिया गया है। ट्रेन की पहली रवाना के अवसर पर रेलवे अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। लंबे समय से इस सेवा के बहाल होने की मांग की जा रही थी।
लोको पायलट बलराज पाल सिंह ने बताया कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण मार्ग में कई रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके चलते यह ट्रेन सेवा अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी थी। सेवा बंद होने से श्रद्धालुओं और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन अमृतसर से चलकर बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट और जम्मू होते हुए कटड़ा पहुंचेगी। लगभग 283 किलोमीटर का सफर यह ट्रेन करीब 5 घंटे 40 मिनट में पूरा करेगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी और शनिवार को इसका संचालन नहीं होगा।
समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन अमृतसर से शाम 4:25 बजे रवाना होकर रात 9:45 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में यह सुबह 6:40 बजे कटड़ा से चलकर अमृतसर आएगी।
रेलवे विभाग का कहना है कि सेवा दोबारा शुरू होने से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और जम्मू-कटड़ा मार्ग पर यात्रा अधिक सुगम होगी। यात्रियों ने भी ट्रेन सेवा बहाल होने पर खुशी जताते हुए रेलवे और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।