{"_id":"6a3251171995d3bbc80a90fe","slug":"video-the-health-department-launched-an-awareness-campaign-on-world-blood-donor-day-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व रक्तदाता दिवस पर अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग अमृतसर की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने हेतु जिला स्तरीय जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। सिविल अस्पताल अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और रक्त की एक यूनिट कई लोगों की जान बचा सकती है।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों, ऑपरेशन करवाने वाले लोगों, प्रसूता महिलाओं तथा थैलेसीमिया रोगियों के लिए सुरक्षित रक्त की लगातार आवश्यकता रहती है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए योग्य नागरिकों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 18 से 65 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों ने रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की शपथ ली। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के माध्यम से भी लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर पाल कौर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जसपाल सिंह, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. सरबजीत सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।