{"_id":"6a321dec6d4b44b658026a39","slug":"video-two-suspects-arrested-from-dream-city-in-amritsar-ak-47-and-pistol-recovered-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में ड्रीम सिटी से दो संदिग्ध गिरफ्तार, एके-47 और पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में ड्रीम सिटी से दो संदिग्ध गिरफ्तार, एके-47 और पिस्तौल बरामद
जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को ड्रीम सिटी स्थित एक फ्लैट से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान एक एके-47 राइफल, एक पिस्तौल और करीब 500 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद किया गया। बरामदगी के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई।
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक वांछित व्यक्ति से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण सूचना मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस टीम अमृतसर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से संबंधित फ्लैट में कार्रवाई की गई। जांच के दौरान दो युवकों को हिरासत में लिया गया। उनकी पहचान सूरजदीप सिंह निवासी शेखूपुरा और हरप्रीत सिंह निवासी देवीदासपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुछ वाहन भी जब्त किए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों संदिग्ध आतंकी गतिविधियों से जुड़े हो सकते हैं और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के संपर्क में थे। जांच एजेंसियों को आशंका है कि दोनों अमृतसर और जम्मू में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जांच का फोकस इस बात पर है कि बरामद हथियार और संदिग्ध नशीला पदार्थ कहां से लाया गया तथा इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है। सुरक्षा एजेंसियां हाल के दिनों में सीमा पार से संचालित हथियार और तस्करी नेटवर्क के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।