{"_id":"6900728cbab43861bb090fa1","slug":"cbi-seeks-remand-of-middleman-krishna-many-big-secrets-to-be-revealed-2025-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"CBI ने मांगा बिचौलिए कृष्णू का रिमांड, खुलेंगे कई बड़े राज!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBI ने मांगा बिचौलिए कृष्णू का रिमांड, खुलेंगे कई बड़े राज!
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Tue, 28 Oct 2025 01:07 PM IST
Link Copied
पंजाब के रोपड़ रेंज के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वतकांड मामले में दबोचे गए बिचौलिये कृष्णू को रिमांड पर लेने के लिए सीबीआई ने चंडीगढ़ की विशेष अदालत में अर्जी दे दी है। सीबीआई को अगर कृष्णू का रिमांड मिल जाता है तो पंजाब के कई बड़े पुलिस अफसरों और नेताओं के साथ उसके लिंक सामने आएंगे। बिचौलिया कृष्णू किन अधिकारियों और नेताओं के लिए लायजनिंग का काम करता था, इन सबका भी खुलासा होगा। सीबीआई के अधिकारियों के अनुसार रिमांड के दौरान बिचौलिये कृष्णू से उन सभी उद्योगपतियों, कारोबारियों और अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी, जिनसे वह निलंबित डीआईजी भुल्लर के कहने पर उगाही करने जाता था। भुल्लर रिश्वतकांड में कृष्णू को सीबीआई ने मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप डीलर आकाश बत्ता से 8 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-21 में दबोचा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।