{"_id":"6aedb234b020fbb1590008cc","slug":"fire-breaks-out-in-4-coaches-of-karmabhoomi-express-causing-panic-among-passengers-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Fri, 06 Nov 2026 04:52 PM IST
Link Copied
कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लग गई। यह घटना सराय बंजारा के पास हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। नुकसान की सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। सूत्रों के अनुसार, आग चलती गाड़ी में लगी है।कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के इंजन से पांचवें कोच तक आग लगी है। आग की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोक दिया गया और यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। रेलवे की टीमें और दमकल विभाग माैके पर पहुंच गया है। नॉर्दर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि अंबाला डिवीजन के सराय बंजारा स्टेशन के पास, अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने की सूचना मिली। सेफ्टी सिस्टम के समय पर काम करने की वजह से ट्रेन रुक गई और आग पर काबू पाने का काम चल रहा है। सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस घटना में किसी के घायल होने, किसी अन्य तरह के नुकसान या किसी की जान जाने की कोई खबर नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।