{"_id":"6a8bd4a18bdec0d34c0a6fc2","slug":"video-bus-conductor-murdered-with-a-sharp-edged-weapon-in-bathinda-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में तेजधार हथियार से बस कंडक्टर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा शहर के बस स्टैंड के पीछे एक बस कंडक्टर की अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह निवासी चुघे कलां के तौर पर हुई है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है।
प्राइवेट बस ड्राइवर इकबाल सिंह ने बताया कि उसके साथ बस पर बलजिंदर सिंह बतौर कंडक्टर काम करता था। रविवार शाम साढ़े सात बजे वह बस स्टैंड में बस खड़ी करके अपने-अपने गांव की तरफ रवाना हुए थे। बस चालक ने बताया कि करीब पौने आठ बजे उसको फोन आया कि तुम्हारा कंडक्टर बस स्टैंड के पीछे खोखे के पास घायल अवस्था में गिरा हुआ है। चालक ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ जब बस स्टैंड पहुंचा तो उन्होंने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां बलजिंदर को मृत घोषित कर दिया गया।
बस चालक ने बताया कि सीसीटीवी में दो व्यक्ति दिखाई दे रहे है, जिन्होंने बलजिंदर को किरच मारकर उसकी हत्या की और फरार हो गए।
थाना कोतवाली के थानाध्यक्ष यादविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।