Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Commission agents' protest over outstanding dues of ₹55 crore continues in Kotkapura; agents from Mandi Bariwala have also joined in.
{"_id":"6a857b61ff940e01a402ee64","slug":"video-commission-agents-protest-over-outstanding-dues-of-rs55-crore-continues-in-kotkapura-agents-from-mandi-bariwala-have-also-joined-in-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में 55 करोड़ की लेनदारी को लेकर आढ़तियों का धरना जारी, मंडी बरीवाला के आढ़ती भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में 55 करोड़ की लेनदारी को लेकर आढ़तियों का धरना जारी, मंडी बरीवाला के आढ़ती भी हुए शामिल
कोटकपूरा की नई अनाज मंडी में करीब 55 करोड़ रुपये की लेनदारी को लेकर आढ़ती एसोसिएशन की ओर से टीआर एग्रो नामक फर्म की दुकान के बाहर दिया जा रहा धरना बुधवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। इस धरने में मुक्तसर जिले की मंडी बरीवाला के आढ़तियों ने भी शिरकत की। बरीवाला मंडी के करीब 15 आढ़तियों ने भी उक्त फर्म से लगभग 8 करोड़ रुपये की राशि लेनी है। आढ़तियों के अनुसार यह राशि करीब दो वर्ष पहले आढ़तियों के माध्यम से खरीदी गई बासमती फसल का बकाया भुगतान है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान उमेश गर्ग, पूर्व प्रधान कृष्ण गोयल, महासचिव महेंद्र पाल सिंह लक्की,सतीश मुखीजा सहित अन्य आढ़तियों ने बताया कि पहले यह फर्म आढ़तियों के माध्यम से किसानों से बासमती की फसल खरीदती रही है। वर्ष 2024-25 में खरीदी गई बासमती फसल का भुगतान फर्म की ओर से रोक लिया गया, जिसका अब तक भुगतान नहीं किया गया है। आढ़तियों का आरोप है कि पहले फर्म के मालिक श्याम सुंदर गोयल की ओर से भुगतान को लेकर लगातार टालमटोल की जाती रही, लेकिन अब उन्होंने भुगतान करने से ही इनकार कर दिया है।
आढ़तियों ने कहा कि भुगतान न होने के कारण उन्हें मजबूर होकर फर्म की दुकान के बाहर धरना शुरू करना पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।