{"_id":"69c1372826fd9e945103b457","slug":"video-congress-members-gheraoed-cabinet-minister-lalchands-residence-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pathankot: कांग्रेसियों ने कैबिनेट मंत्री लालचंद की कोठी का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot: कांग्रेसियों ने कैबिनेट मंत्री लालचंद की कोठी का किया घेराव
हलका भोआ के अधीन पड़ते गांव कटारूचक स्थित कांग्रेसी वर्करों ने "युद्ध गप्पां विरुद्ध"को लेकर कैबिनेट मंत्री पंजाब लालचंद की कोठी का पूर्व विधायक जोगिंदर पाल की अध्यक्षता में घेराव कर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों में जिला अध्यक्ष पन्नालाल भाटिया, कांग्रेसी नेता आशीष विज समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता शामिल हुए। पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में जनता से किए हुए वादों को पूरा करने में राज्य की आप सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है क्योंकि सबसे बडे घोषणा पत्र में सरकार का वादा था कि पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनते ही महिलाओं के खातों में 1000 रुपए प्रति माह दिया जाएंगे। सरकार को बने लगभग 4 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है किसी भी महिला के खाते में 1 रुपया भी नहीं आया। जिससे पता चलता है कि सरकार की कहानी और करनी में बेहद अंतर है। जिला अध्यक्ष पन्नालाल भाटिया ने कहा कि आज सरकार को बने लगभग 48 महीने से भी ज्यादा हो चुके हैं और महिलाएं आज भी खाली हाथ बैठी है। सरकार इश्तहारों पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है जो जनता के टैक्स का पैसा है। दिल्ली से आए आप पार्टी के नेताओं को भी सिक्योरिटी पंजाब सरकार दे रही है और लगातार पंजाब की जनता का टैक्स का पैसा बर्बाद किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार आने पर पाई- पाई का हिसाब लिया जाएगा। आज कैबिनेट मंत्री लालचंद की कोठी का घेराव कर आम आदमी पार्टी को ट्रेलर दिखाया है और फिल्म तो आने वाले दिनों में पूरी दिखाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।