{"_id":"6a8ae778fa68e248490cc2be","slug":"video-customers-unique-protest-over-failure-to-issue-rc-for-new-innova-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नई इनोवा की आरसी न बनने से परेशान ग्राहक का अनोखा विरोध, बैल से खिंचवाई नई इनोवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई इनोवा की आरसी न बनने से परेशान ग्राहक का अनोखा विरोध, बैल से खिंचवाई नई इनोवा
मोगा जिले के रहने वाला एक व्यक्ति ने नई इनोवा की आरसी न बनने से परेशान होकर अनोखा पदर्शन की हे बैल से खिंचवाई नई इनोव। दविंदरपाल सिंह ने अपनी नई इनोवा गाड़ी पर चारा लादकर आईजीएम टोयोटा कंपनी कंपनी के आगे बल से गाड़ी को खिंचवाकर पूरे जीटी रोड से लेकर मोगा शहर में प्रदर्शन किया दविंदरपाल सिंह के अनुसार, उन्होंने करीब पांच महीने पहले इनोवा गाड़ी की बुकिंग 31 लाख 30 हजार रुपये में करवाई थी। इसके कुछ दिन बाद एजेंसी की ओर से गाड़ी की कीमत बढ़ाए जाने की बात कही गई, जिसके चलते उन्होंने करीब 54 हजार रुपये अतिरिक्त भी जमा करवाए। इसके बावजूद उनकी गाड़ी की आरसी नहीं बन सकी। उन्होंने बताया कि जब वह आरसी बनवाने के लिए चंडीगढ़ स्थित आरटीओ कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों ने बिलिंग राशि और आरटीओ के रिकॉर्ड में दर्ज राशि में अंतर होने की बात कही। उन्हें बताया गया कि जब तक बिलिंग सही नहीं होगी, तब तक गाड़ी की रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकती। दविंदरपाल सिंह का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कंपनी और एजेंसी के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि मोगा में संबंधित एजेंसी की बिलिंग व्यवस्था न होने के कारण बिलिंग लुधियाना से की जाती है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दविंदरपाल सिंह ने बताया कि कथित तौर पर एजेंसी के एक कर्मचारी ने उन्हें यह कह दिया कि अब गाड़ी पर चारा ही ढो लो। इसी बात से आहत होकर उन्होंने नई इनोवा पर चारा लादकर सड़क पर अपना विरोध जताया। उन्होंने कंपनी और एजेंसी से जल्द उनकी गाड़ी की बिलिंग संबंधी समस्या दूर कर आरसी बनवाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।