{"_id":"6a33a3d19be7260429096c26","slug":"video-demand-to-remove-chandigarh-bjp-president-bjps-own-district-vice-president-kuljit-singh-sandhu-furious-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष को हटाने की मांग, भाजपा के ही जिला उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह संधू भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष को हटाने की मांग, भाजपा के ही जिला उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह संधू भड़के
चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 14 के पार्षद और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह संधू ने चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा पर हमला बोला है। संधू ने मल्होत्रा द्वारा गांवों और पंजाबियों के हितों के खिलाफ दिए बयानों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने मल्होत्रा को तत्काल प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने की मांग की है। इससे भाजपा के अंदर खलबली मच गई है। संधू फिलहाल आस्ट्रेलिया में हैं। वे 15 जून को आस्ट्रेलिया पहुंचे हैं।
कुलजीत सिंह संधू ने कहा कि चंडीगढ़ के गांवों के किसान और निवासी लंबे समय से लैंड पूलिंग पॉलिसी तथा चेंज इन लैंड यूज (सीएलयू पॉलिसी की मांग कर रहे हैं, ताकि गांवों का सुनियोजित विकास हो सके और किसानों को उनके अधिकार मिल सकें। लेकिन भाजपा अध्यक्ष लगातार इन जनहितकारी मांगों का विरोध कर रहे हैं, जो गांवों के विकास को रोकने और किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि पंजाबियों और ग्रामीण आबादी के खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी या भेदभावपूर्ण सोच स्वीकार नहीं की जा सकती। चंडीगढ़ के गांव शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और उनके अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।
संधू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष के बयानों और रवैये का गंभीर संज्ञान लिया जाए तथा गांवों और किसानों के हितों के खिलाफ कार्य करने वाले ऐसे नेतृत्व को तत्काल बदला जाए।
उन्होंने कहा कि लैंड पूलिंग पॉलिसी और सीएलयू पॉलिसी लागू कर चंडीगढ़ के गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाया जाना चाहिए। ग्रामीणों और किसानों को उनका न्यायसंगत अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
मल्होत्रा की बात पर आप ने भी नाराजगी जताई है। आप ने मांग की है कि उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए। यदि नहीं हटाया गया तो आप भाजपा कार्यालय का घेराव करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।