Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Dussehra was celebrated in Sri Chamkaur Sahib in accordance with Sikh traditions, with Nihang Singhs showcasing their martial skills.
{"_id":"6ad738c00c123d0d460f1902","slug":"video-dussehra-was-celebrated-in-sri-chamkaur-sahib-in-accordance-with-sikh-traditions-with-nihang-singhs-showcasing-their-martial-skills-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री चमकौर साहिब में सिख परंपराओं के अनुसार मनाया गया दशहरा, निहंग सिंहों ने दिखाए युद्ध कौशल के जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री चमकौर साहिब में सिख परंपराओं के अनुसार मनाया गया दशहरा, निहंग सिंहों ने दिखाए युद्ध कौशल के जौहर
शहीदों की धरती श्री चमकौर साहिब में दशहरे का पर्व हर वर्ष की तरह इस बार भी सिख परंपराओं के अनुसार ‘दरबार-ए-खालसा’ के रूप में मनाया गया। सिख धर्म के अनुयायी सदियों से चली आ रही धार्मिक मर्यादाओं के अनुसार यह दिन सिख क़ौम तख्त श्री हजूर साहिब और श्री चमकौर साहिब में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाती हैं।
इस अवसर पर श्री चमकौर साहिब में धार्मिक समागम आयोजित किए गए। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से नगर कीर्तन सजाया गया, जबकि गुरु की लाडली फौज के रूप में पहचाने जाने वाले निहंग सिंहों ने अपने पारंपरिक युद्ध कौशल का प्रदर्शन करते हुए मोहल्ला निकाला।
इस दिन सजाए गए दीवान में सिख धर्म से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं, निहंग सिंहों के अनुसार, इस पर्व को सिखों के सिरों पर इनाम घोषित करने वाले मीर मन्नू को दंडित किए जाने की खुशी में मनाने की परंपरा से भी जोड़ा जाता है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब सहित विभिन्न गुरुद्वारों में माथा टेका। गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब में संगत की भारी भीड़ देखने को मिली।
दूसरी ओर, घोड़ों पर सवार होकर खेल स्टेडियम पहुंचे निहंग सिंहों ने घुड़सवारी, नेजबाजी और गतका के हैरतअंगेज करतब दिखाए। इन प्रदर्शनों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।