{"_id":"6aa27e7df53a85ff030fc433","slug":"video-five-members-of-a-gang-planning-a-robbery-in-kotkapura-arrested-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में लूट की योजना बना रहे गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में लूट की योजना बना रहे गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद
कोटकपूरा में थाना सिटी पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे पांच युवकों को तेजधार हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सैमुअल मसीह उर्फ बिल्ला, गुरतेज सिंह उर्फ अर्श, गोरा सिंह उर्फ गोल्डी, सुखदेव सिंह उर्फ ज्ञानी और हरमिंदर सिंह निवासी कोटकपूरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक कापा, एक कृपाण,दो खंडे और एक गरारी बरामद की है। पुलिस के अनुसार एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देश पर समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई गुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी तिकोनी चौक के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मोगा रोड दाना मंडी में सुनसान जगह पर कुछ युवक हथियारों के साथ लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर पांचों को काबू कर लिया। डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि पांच आरोपियों में से चार के खिलाफ पहले भी छह मामले दर्ज हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा और पिछली वारदातों संबंधी पूछताछ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।