{"_id":"69f95bdf8d183865a004ce26","slug":"video-in-guru-har-sahai-a-laborer-was-injured-after-being-struck-with-a-spade-while-demanding-his-wages-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाए में मजदूरी मांगने पर कस्सी से वारकर किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाए में मजदूरी मांगने पर कस्सी से वारकर किया जख्मी
गुरुहरसहाए के गांव पिंडी में व्यक्ति द्वारा मजदूरी मांगने पर आरोपी ने कस्सी से वारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसके पांव पर गहरी चोट लगी है। उसे जख्मी हालत में रेहड़ी पर लादकर अस्पताल में दाखिल कराया है। उधर, पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित निहाल चंद वासी गांव मोती वाले ने बताया कि वह रेहड़ी चलाने का काम करता है। उससे आरोपी व्यक्ति ने उसकी रेहड़ी पर सामान लादकर गांव पिंडी जाने की बात कही। सामान पहुंचाने का तीन हजार रुपये तय हुआ। जब सारा सामान उसके घर पहुंचा दिया तो उसने तीन हजार की बजाए दो हजार रुपये दिए। जब उससे बाकी की रकम मांगी तो कस्सी उठाकर उसके पांव पर वार किया। उसके पांव पर गहरी चोट लगी है। खून से लथपथ उसे रेहड़ी के जरिए अस्पताल पहुंचाया। उसने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसे इंसाफ दिलाया जाए। अब तो कई माह तक मजदूरी भी नहीं कर सकता हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।