{"_id":"6adb06fb22026e235f0ff755","slug":"video-japanese-hockey-team-arrives-in-punjab-welcomed-with-drums-and-music-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब पहुंची जापानी हॉकी टीम, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पहुंची जापानी हॉकी टीम, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत
पंजाब की धरती पर पहली बार जापान की हॉकी टीम का मोहाली एयरपोर्ट पर ढोल की थाप और भांगड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया। नौवीं हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने पहुंची जापानी टीम का पारंपरिक अंदाज में स्वागत कर पंजाब की मेहमाननवाजी की झलक पेश की गई।
27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का आगाज 27 अक्तूबर को जालंधर स्थित ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 5 नवंबर को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अनुसार, राज्य सरकार सभी मेहमान खिलाड़ियों का भव्य स्वागत करने और उनकी मेजबानी में कोई कमी नहीं छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से पंजाब को खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत करने और हॉकी प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।