{"_id":"69c137259fe9d84dc10dd297","slug":"video-meeting-of-the-divisional-official-language-implementation-committee-in-firozpur-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक
फिरोजपुर मंडल की मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की अध्यक्षता में सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक में फिरोजपुर मंडल के सभी शाखा अधिकारियों, तथा सभी मुख्य कार्यालय अधीक्षकों ने सहभागिता की।
सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि हिंदी के क्षेत्र में हमें सुधार की आवश्यकता है। सभी अधिकारी अपने विभागीय निरीक्षण के दौरान राजभाषा की प्रगति का भी निरीक्षण करें तथा अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में इसका उल्लेख अवश्य करें। राजभाषा में कार्य करते समय सहज एवं सरल शब्दों का प्रयोग करें। ‘क’ क्षेत्र में द्विभाषी तथा ‘ख’ एवं ‘ग’ क्षेत्र में त्रिभाषी सूत्र का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी नितिन गर्ग ने सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि स्वयं हिंदी में कार्य करें तथा अपने अधीनस्थों को भी हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करें। सभी कार्यालय प्रमुख अपने विभागों एवं कार्यालयों में हो रहे हिंदी कार्यों की समय-समय पर समीक्षा करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।