{"_id":"6953644cf3d073bc90024e66","slug":"video-moga-police-presented-their-report-card-for-the-year-2025-2025-12-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने पेश किया साल 2025 का रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस ने साल 2025 के दौरान नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली हे । एसएसपी अजय गांधी ने 2025 साल भर का रिपोर्ट कार्ड मीडिया को पेश करते हुए बताया कि डीजीपी पंजाब और डीआईजी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले के दिशा-निर्देशों पर पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। मोगा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 1313 केस दर्ज कर 2259 तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया। पुलिस ने 45.858 किलो हेरोइन, 37.970 किलो अफीम, 4255.700 किलो चूरा पोस्त और 1.950 किलो गांजा बरामद किया।12,85,686 नशीली गोलियां/कैप्सूल,5224 नशीली शीशियां,26,600 किलो चूरा पोस्त,दवाइयों का जखीरा: करीब 12.85 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5224 नशीली शीशियां भी जब्त की गईं। तस्करों से 22,67,040 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। 76 केस कर्मशियल दर्ज किए,193 आरोपी गिरफ्तार,31.365 ग्राम हेरोइन,14.320 अफीम,3910 किलो चूरा पोस्त,12,55,583 नशीली गोलियां/कैप्सूल,5224 नशीली शीशियां बरामद हुई। कुल 384 केसों 26.132 किलोग्राम हेरोइन,98.162 किलो अफीम, 5029.400 चूरा पोस्त,31.500 पोस्त के पौधे,22,020 नशीली गोलियां, 600 ग्राम गांजा, 10 ग्राम स्मैक नष्ट किया। नशे की काली कमाई से बनाई गई संपत्तियों को जब्त करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 1 जनवरी 2025 से अब तक 30 तस्करों की 14.70 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें से 16 केसों को अथॉरिटी की मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा, 2 तस्करों की करीब 30.90 लाख की जायदाद पूरी तरह कुर्क कर दी गई है। 149 मामले दर्ज हुए, 178 आरोपी गिरफ्तार, 5257.500 लीटर अवैध शराब,624.15 लीटर नाजायज शराब,28696 लीटर लाहन,5 चालू भटृठी व 35 लीटर अल्कोहल बरामद हुई।
अंधे कत्ल के 3 और इरादा-ए-कत्ल के 6 मामलों को सुलझाकर 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चोरी के 51 में से 40 केस और झपटमारी के 90 में से 81 केस सुलझा लिए गए। चोरी और लूट के मामलों में पुलिस ने 55 लाख 15000 रुपए की संपत्ति चोरी हुई थी।करीब 51.92 लाख रुपये की रिकवरी की है। अवैध असलहा रखने वालों के खिलाफ 66 मुकदमे दर्ज कर 159 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 104 पिस्तौल, 3 रिवॉल्वर, एक राइफल और 259 कारतूस,94 मैगजीन बरामद किए गए। 47 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा भगोड़ों व पैरोल जंप करने वालों के खिलाफ 127 केस दर्ज, 147 भगोड़ों व तीन पैरोल जंपरों को गिरफ्तार किया। सड़कों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने इस साल 37,261 चालान काटे और 1,18,36,500 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा 100 से ज्यादा ड्रिंक एंड ड्राइव की चालान किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।