{"_id":"6a8a91de4bc92f30f006ddb4","slug":"video-police-search-operation-in-sujanpur-pathankot-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट के सुजानपुर में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध ठिकानों पर की गई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट के सुजानपुर में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध ठिकानों पर की गई जांच
सुजानपुर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर संदिग्ध स्थानों और ठिकानों की जांच की। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई।
पुलिस की ओर से चलाए गए इस अभियान के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल रहा। पुलिस टीमों ने संवेदनशील स्थानों के अलावा आसपास के इलाकों में भी तलाशी ली। ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोकना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहा। डीएसपी धार कलां राजेश कक्कड़ ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर समय-समय पर ऐसे सर्च ऑपरेशन चलाए जाते हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की जांच की जाती है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई गई है।
सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की। कहा कि यदि किसी व्यक्ति को क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।