{"_id":"6a73492a2303b6058b09d01a","slug":"video-protest-by-selected-candidates-from-a-10-year-old-police-recruitment-drive-in-faridkot-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में 10 साल पुरानी पुलिस भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों का रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में 10 साल पुरानी पुलिस भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों का रोष प्रदर्शन
फरीदकोट के गांव संधवां में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के आवास के बाहर 2016 की पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती की वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और आम आदमी पार्टी पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। इन अभ्यर्थियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद वे वर्षों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि साल 2016 में अकाली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब पुलिस में 7000 कांस्टेबल भर्ती किए जाने की प्रक्रिया पूरी की गई थी जिसमें उनका भी चयन हुआ था। उस समय सिर्फ 5500 अभ्यर्थियों को नियुक्त किया गया जबकि बाकी को वेटिंग लिस्ट में रखा गया। इसके बाद सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने उनकी कोई सुध नहीं ली और आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले उन्हें नियुक्ति पत्र देने का भरोसा दिलाया था। हालांकि वर्तमान सरकार ने उनके 500 साथियों को नियुक्त कर दिया लेकिन अभी भी 1000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिले। अब वह ओवर ऐज भी हो चुके है,ऐसे में उन्हें इस नौकरी से ही उम्मीद है। इस मामले को लेकर वह विधायकों मंत्रियों और यहां तक कि मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं लेकिन उन्हें सिर्फ भरोसा दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।