{"_id":"6ac4c7fa46b88c1cb700fa57","slug":"video-save-vote-save-country-march-in-chandigarh-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की के नेतृत्व में आज इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे के तहत रोष मार्च निकाला। प्रदर्शन के दाैरान चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। मार्च में कांग्रेस के पार्षदों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।
हाथ में तिरंगा लेकर मार्च की अगुवाई कर रहे लक्की के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी डीसी कार्यालय की ओर बढ़े। डीसी कार्यालय से पहले ही चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड लगाकर मार्च को रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयोग तथा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एचएस लक्की ने कहा कि देश में लोकतंत्र केवल चुनाव कराने से नहीं, बल्कि निष्पक्ष मतदाता सूची और निष्पक्ष चुनाव आयोग से सुरक्षित रहता है। आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर करोड़ों मतदाताओं के वोटों को मतदाता सूचियों से हटाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस-जिस राज्य में चुनाव होने वाला होता है, उससे पहले एसआईआर की प्रक्रिया शुरू कर मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है और इससे एक विशेष राजनीतिक दल को लाभ पहुंचाने का माहौल बनाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।