{"_id":"68b520004eebc7338d018df7","slug":"video-the-dam-is-cutting-off-water-from-the-side-of-alike-and-habibke-villages-of-ferozepur-2025-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर के गांव अलीके और हबीबके की तरफ से पानी काट रहा बांध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर के गांव अलीके और हबीबके की तरफ से पानी काट रहा बांध
फिरोजपुर के गांव अलीके और हबीबके की तरफ से धुस्सी बांध काफी कमजोर पड़ गया है। ग्रामीण अब एक ही बात कह रहे हैं कि रब का कहर है, इसके आगे किसी का जोर नहीं है।
ग्रामीण सुखविंदर सिंह ने बताया कि सतलुज दरिया में लगभग 30 से 35 फुट गहरा पानी भरा हुआ है। गांव के लोगों बांध की मजबूती के लिए मिट्टी से भरे बैग बांध के साथ-साथ लगा रहे हैं । यदि बांध को मजबूत नहीं किया गया तो रविवार की रात गुजारनी बड़ी मुश्किल है। इस बांध के टूटने से सीमावर्ती गांव के लोगों को तो नुकसान होगा ही लेकिन बांध से दो किलोमीटर की दूरी पर फिरोजपुर शहर बसा हुआ है। पूरा फिरोजपुर शहर इसमें डूब जाएगा। ग्रामीण तरसेम सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन और राजनीतिक लोग कोई मदद नहीं कर रहे हैं। सभी ग्रामीण शनिवार की रात से मिट्टी के भरे बैग भरकर लगा रहे हैं। कुछेक बीएसएफ के जवान उनके साथ मदद कर रहे हैं । ग्रामीणों की अपील है कि फिरोजपुर के लोग भी बांध पर पहुंचकर उनकी मदद करें। बांध को मजबूत करने में अपना सहयोग दें यदि बांध टूटता है तो फिरोजपुर को बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। 1988 से भी ज्यादा नुकसान फिरोजपुर को होगा। गुरदर्शन सिंह ने बताया कि कल से लोग बांध मजबूत कर रहे हैं, जिला प्रशासन का कोई अधिकारी व ड्रेनेज विभाग का इंजीनियर नहीं पहुंचा है। इस कार्य में गांव के छोटे बच्चें व महिलाएं लगी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।