Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
The SDM conducted a surprise inspection of the Dana Mandi in Ferozepur city, checking the moisture content of the paddy and the status of payments.
{"_id":"6ad5ced539a27aaa6f08a6b0","slug":"video-the-sdm-conducted-a-surprise-inspection-of-the-dana-mandi-in-ferozepur-city-checking-the-moisture-content-of-the-paddy-and-the-status-of-payments-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने दाना मंडी फिरोजपुर शहर का किया औचक निरीक्षण, धान की नमी और भुगतान की स्थिति जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने दाना मंडी फिरोजपुर शहर का किया औचक निरीक्षण, धान की नमी और भुगतान की स्थिति जांची
फिरोजपुर एसडीएम अभिषेक शर्मा ने सोमवार को शहर की दाना मंडी का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में धान की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और बोरियों में भरे धान की जांच की। इसके अलावा मंडी में किसानों द्वारा लाई गई धान की ढेरियों को भी चेक किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बोरियों में भरे धान की नमी की मात्रा की भी जांच की, ताकि सरकारी खरीद के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। एसडीएम ने संबंधित इंस्पेक्टरों से किसानों के खातों में लंबित भुगतान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की फसल की खरीद के बाद भुगतान में देरी न की जाए और लंबित राशि जल्द से जल्द किसानों के खातों में जमा करवाई जाए। उन्होंने खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न आने देने के निर्देश भी दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।