{"_id":"6a782a328ed3b3ed17064482","slug":"video-three-kanwariyas-from-kotkapura-die-in-a-road-accident-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा के तीन कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत, सरहिंद के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा के तीन कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत, सरहिंद के पास हुआ हादसा
कोटकपूरा के तीन कांवड़ियों की सरहिंद के पास सड़क हादसे में मौत के बाद उनके घरों में मातम का माहौल है। मृतकों में शामिल महेंद्र पाल अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। बिजली मैकेनिक का काम करने वाला महेंद्र पाल अपने पीछे पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी को छोड़ गया। दूसरा मृतक जगदीश मित्तल घर में अकेला रहते था और अविवाहित था। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। तीसरे मृतक दीपक कुमार तलाकशुदा था। उसके परिवार में माता-पिता, भाई और भाभी रहते हैं।
इस मामले में कोटकपूरा के पार्षद ऐरन जोशी ने कहा कि हर साल शहर से अनेक नौजवान गंगोत्री और हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए जाते हैं। इस हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने सरकार से मृतकों के परिवारों की आर्थिक मदद करने की भी गुहार लगाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।