{"_id":"6ad0b4886703c2260e0e5991","slug":"video-uproar-over-drugs-in-faridkot-youth-caught-with-capsules-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में नशे पर हंगामा, कैप्सूलों सहित युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में नशे पर हंगामा, कैप्सूलों सहित युवक पकड़ा
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद के दौरान वीरवार को फरीदकोट में नशे को लेकर हंगामा हो गया। प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड के पास कथित तौर पर नशीले कैप्सूल बेच रहे एक युवक को पकड़ लिया। युवक को पुलिस के हवाले करने के दौरान विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
जानकारी के अनुसार, पंजाब बंद के समर्थन में धरने के दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि बस स्टैंड के नजदीक एक युवक नशीले कैप्सूल बेच रहा है। सूचना मिलने पर प्रदर्शनकारी मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी युवक को साथ लेकर शहर में मार्च निकालने लगे।
जब प्रदर्शनकारी थाना सिटी के पास पहुंचे तो थाना प्रभारी राजवंत सिंह युवक को थाने ले जाने लगे। इस पर प्रदर्शनकारियों ने आपत्ति जताई और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। देखते ही देखते मामला गरमा गया।
स्थिति को देखते हुए एसपी जसप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस प्रदर्शनकारियों के साथ धरनास्थल पर पहुंची, जहां एसपी ने मामले की जांच कर युवक के साथ-साथ कथित सप्लायरों और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।