{"_id":"6ad0ba22218eba25c30a4c55","slug":"video-heavy-rain-and-hailstorms-cause-losses-worth-crores-to-rice-mills-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में कुदरत का कहर: तेज बारिश और ओलावृष्टि से राइस मिलों को करोड़ों का नुकसान, धान की फसल भी बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में कुदरत का कहर: तेज बारिश और ओलावृष्टि से राइस मिलों को करोड़ों का नुकसान, धान की फसल भी बर्बाद
फरीदकोट जिले में बुधवार आधी रात को बदले मौसम ने किसानों और कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी। गांव वांदर जटाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि के कारण दो राइस मिलों को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि खेतों में खड़ी धान की फसल भी प्रभावित हुई है। प्रभावित राइस मिल मालिकों के अनुसार, दोनों मिलों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, किसानों ने फसल खराब होने पर सरकार से मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार आधी रात को इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसका सबसे ज्यादा असर गांव वांदर जटाणा में स्थित एचआर राइस मिल और एआर राइस मिल पर पड़ा। तेज हवाओं के कारण दोनों मिलों की इमारतों को नुकसान पहुंचा और मशीनरी के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, दोनों मिलों का नुकसान करीब तीन करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है, हालांकि इसकी वास्तविक कीमत का आकलन किया जाना बाकी है। गांव ठाड़े मोड़ के निवासी रुपिंदरजीत सिंह ने बताया कि उनके परिवार ने करीब दो साल पहले गांव वांदर जटाणा में दोनों राइस मिलें स्थापित की थीं। रात के समय आए झक्खड़ और बारिश के कारण मिलों को काफी नुकसान हुआ। दूसरी ओर, गांव के किसान चमकौर सिंह, संदीप सिंह और पंचायत सदस्य शम्मी ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने सरकार और प्रशासन से प्रभावित राइस मिल मालिकों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। वहीं, किसानों ने खेतों की विशेष गिरदावरी करवाकर नुकसान का आकलन करने और प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा जारी करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।