{"_id":"6ad0c21ddae277d564034de0","slug":"video-firing-at-an-nri-house-in-moga-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में एनआरआई के घर के बाहर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में एनआरआई के घर के बाहर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
मोगा जिले के गांव बुद सिंह वाला में आपसी रंजिश के चलते एक एनआरआई के घर के गेट के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपी मौके से फरार हो गया। फायरिंग की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद परिवार ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना बाघापुराना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में डीएसपी बाघापुराना जसविंदर सिंह खैरा ने बताया कि गुरुवार दोपहर में पुलिस को डायल 112 से सूचना मिली थी कि गांव बुद सिंह वाला निवासी रणधीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।