{"_id":"6a300e7b46274afce50c748e","slug":"video-young-boy-dies-under-suspicious-circumstances-in-jagraon-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगराओं में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराओं में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
जगराओं के पास पड़ने वाले हठूर में एक 34 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ हिंदा के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही छुट्टियां बिताने के लिए अपने पैतृक गांव आया हुआ था।
जानकारी के मुताबिक हरजिंदर सिंह बीती शाम अपने एक दोस्त के साथ घर से बाहर गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब काफी समय तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रातभर खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, सोमवार सुबह युवक का शव मिला। युवक की मौत की खबर फैलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि हरजिंदर सिंह का विवाह करीब डेढ़ साल पहले हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी, माता-पिता और तीन भाइयों को छोड़ गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही थाना हठूर के एसएचओ गुरसेवक सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में एएसआई सुल्खन सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। युवक की अचानक और रहस्यमयी मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।