{"_id":"6adb527bae76cec05505f23f","slug":"video-young-woman-from-faridkot-remained-stranded-in-malaysia-for-two-years-returns-to-india-following-efforts-by-mp-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो साल मलेशिया में फंसी रही फरीदकोट की युवती, सांसद के प्रयासों से लौटी भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल मलेशिया में फंसी रही फरीदकोट की युवती, सांसद के प्रयासों से लौटी भारत
फरीदकोट की 22 वर्षीय सिमरजीत कौर करीब दो साल तक मलेशिया में फंसी रहने के बाद शुक्रवार को भारत लौट आई। सांसद सरबजीत सिंह खालसा के प्रयासों और भारतीय उच्चायोग के हस्तक्षेप से उसकी वतन वापसी संभव हो सकी।
परिवार के मुताबिक, सिमरजीत रोजगार के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च कर मलेशिया गई थी। युवती का आरोप है कि वहां उससे जबरन काम करवाया जाता था और परिवार से संपर्क करने पर भी रोक लगाई गई थी। वह अपनी डेढ़ साल की बेटी को मां के पास छोड़कर विदेश गई थी।
बेटी से संपर्क टूटने के बाद उसकी मां ने सांसद की टीम से मदद मांगी। इसके बाद सांसद ने मलेशिया स्थित भारतीय उच्चायोग को ईमेल भेजकर हस्तक्षेप की मांग की। भारत लौटने पर सिमरजीत ने सांसद और उनकी टीम का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।