Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
In Moga, a man tried to extort Rs 1.90 lakh by fabricating a robbery story; the accused driver was arrested.
{"_id":"69b133d607260316e9040a09","slug":"video-in-moga-a-man-tried-to-extort-rs-190-lakh-by-fabricating-a-robbery-story-the-accused-driver-was-arrested-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में झूठी लूट की कहानी बनाकर 1.90 लाख रुपये हड़पने की कोशिश, आरोपी ड्राइवर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा में झूठी लूट की कहानी बनाकर 1.90 लाख रुपये हड़पने की कोशिश, आरोपी ड्राइवर काबू
मोगा बधनी कलां पुलिस ने एक झूठी लूट की वारदात का पर्दाफाश किया। पुलिस को लूट की सूचना देने वाला व्यक्ति ने किया था लूट होने का ड्रामा पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए आरोपी को काबू कर उससे 1,85,000 रुपये बरामद किए हैं।
इस मामले में जानकारी देते हुए थाना बधनी कलां के प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि लुधियाना के जसपाल बंगर गांव निवासी साहिल दुआ ने एक शिकायत की थी शिकायत में बताया कि वह दुआ बिजनेस इम्पेक्स के नाम से प्लाईवुड/सनमाइका का काम करते हैं। उन्होंने अपना माल ड्राइवर मनदीप कुमार के साथ भेजा था, जिसने माल को बधनी कलां तक पहुंचाया। मनदीप कुमार ने बधनी कलां में माल उतारकर 1,90,000 रुपये की राशि ले ली। इसके बाद रास्ते में उसने साहिल दुआ को फोन कर बताया कि मदोके और बूटर कलां के बीच चार अज्ञात युवकों ने उससे 1,90,000 रुपये लूट लिए हैं। जब शिकायतकर्ता साहिल दुआ मौके पर पहुंचे तो उन्हें मनदीप कुमार की बात पर संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मनदीप कुमार कर्ज में डूबा हुआ था और उसने पैसे हड़पने की नीयत से झूठी लूट की कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से कुल 1,85,000 रुपये बरामद कर लिया हे।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आज उसे पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।