Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Moga Police arrested two smugglers and recovered 100 grams of heroin
{"_id":"69ae813386eb1f1f1606aa6a","slug":"video-moga-police-arrested-two-smugglers-and-recovered-100-grams-of-heroin-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने दो तस्करों को काबू कर 100 ग्राम हेरोइन और 25 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस ने दो तस्करों को काबू कर 100 ग्राम हेरोइन और 25 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की
पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को काबू कर उनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन और 25,000 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।
जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 7 मार्च 2026 को थाना सिटी मोगा की पुलिस पार्टी गश्त के दौरान इलाके में मौजूद थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका और तलाशी लेने पर उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन और 25,000 रुपए नकद बरामद किए गए । गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरशरण सिंह और अमन निवासी बाघापुराना रूप से हुई हे । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उनसे पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।