{"_id":"6a03e1bcf1b1a12a800bc66a","slug":"video-shots-fired-at-bjp-leaders-meeting-in-jalandhar-monu-puri-injured-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में भाजपा नेताओं की बैठक में चली गोली, मोनू पुरी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में भाजपा नेताओं की बैठक में चली गोली, मोनू पुरी घायल
जालंधर की मकसूदा सब्जी मंडी में भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान गोली चलने से युवा नेता मोनू पुरी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि गोली पुलिस की माैजूदगी में चली थी।मोनू पुरी और नन्नी-मनी पक्ष के बीच फड़ लगाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी मामले को सुलझाने के लिए मंडी में बैठक रखी गई थी। बैठक के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई जो बाद में हाथापाई में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धक्का-मुक्की के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चली। एक पक्ष का आरोप है कि मोनू पुरी को गोली मारी गई जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि मोनू पुरी ने खुद फायरिंग की और संघर्ष के दौरान गोली उनके पैर में लग गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि गोली किसने चलाई और विवाद कैसे बढ़ा। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्ष भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।