{"_id":"6a7850d8d90241212b0873d2","slug":"video-cm-mann-laid-the-foundation-stone-of-guru-ravidas-vani-study-center-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में सीएम मान ने गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की रखी आधारशिला, कहा- जनता पर खर्च करूंगा खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में सीएम मान ने गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की रखी आधारशिला, कहा- जनता पर खर्च करूंगा खजाना
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जालंधर के नौगज्जा में श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की आधारशिला रखी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का अवसर है। केंद्र के निर्माण के बाद यहां बच्चे श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन, बाणी और शिक्षाओं पर अध्ययन एवं शोध कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह अध्ययन केंद्र आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान और धार्मिक शिक्षा से जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की बाणी और विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। अपने संबोधन में भगवंत मान ने पंजाब सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमें पंजाब बनाना है, कैलिफोर्निया नहीं। उन्होंने कहा कि पहले बच्चे सरकारी स्कूलों में दलिया खाने के लिए जाते थे, लेकिन अब वहां पढ़ाई करने जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने माताओं-बहनों को दी जा रही आर्थिक सहायता का भी जिक्र किया और कहा कि सरकार की योजनाओं को लेकर विरोधियों को आपत्ति है। मान ने कहा कि जनता अगर उन्हें लगातार वोट देती रहेगी तो वह राज्य के खजाने का पैसा लोगों की भलाई पर खर्च करते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।